बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चायपुरवा के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार आई-टेन कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में कार चालक आदिल (21 वर्ष), पुत्र शफीक, निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा और उनके साथ बैठे अफरोज (20 वर्ष), पुत्र भोला, निवासी जगदीशपुर पचपेड़वा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों की अचानक हुई मृत्यु से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। कार में सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.