उरई, मार्च 29 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भगत सिंह नगर निवासी सितेज कुमार 18 वर्ष और शीलू 19 वर्ष कार से कोंच से भदेवरा गांव की ओर जा रहे थे। दोनों युवक पेटीज बनाने का काम करते हैं और उसी सिलसिले में गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों आगे की सीट पर बैठे हुए थे और कार तेज रफ्तार में थी। जैसे ही उनकी कार भदेवरा गांव के पास पहुंची, अचानक सड़क पर एक गाय का बछड़ा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण ...