मेरठ, अप्रैल 19 -- हस्तिनापुर रोड बॉर्डर पर काली खोली धाम मंदिर के पास तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मवाना-बिजनौर रोड पर काली खोली धाम मंदिर के निकट रविवार देरशाम गणेशपुर गांव में शादी समारोह से चार युवक कार से लौट रहे थे। तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रजवाहे में छलांग लगाई और पलटी कार को सीधा कर उसमें फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर रहवाहे में गिरी कार,, चार घायल सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों...