उरई, दिसम्बर 11 -- कोंच(उरई)। कैलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए सीधा नहर में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास के किसानों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। नहर में गिरी कार से चीख-पुकार सुन लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और बड़ी मुश्किल से कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। तेज रफ्तार कार गुरुवार सुबह पीपरी नहर के पास से गुज़र रही थी। तभी वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और साथ ही घायलों को बाहर निकालकर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही कैलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना का निरीक्षण किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों कार सवारों की पहचान मध्य प्रदेश के दबोह कस्...