मेरठ, मई 11 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर आजमपुर गांव के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से अर्धविक्षिप्त युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूठखास निवासी हर्ष उर्फ पप्पू उम्र 46 साल पुत्र भाजपा नेता पुरूषोत्तम शनिवार रात पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह आजमपुर गांव के सामने पहुंचा तो मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने हर्ष को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में लेकर गई, लेकिन चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया गया कि पुरुषोत्तम शर्मा के तीन लड़के थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज एक लड़के की रेल से कटकर मौत हो गई थी। अब पप्पू की हादसे से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर...