बिजनौर, मई 27 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से भैंसा बुग्गी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुग्गी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर और चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार गांव कक्कड़पुर उर्फ लकड़ा निवासी कल्याण सिंह भैंसा बुग्गी चलाकर किराए पर मिट्टी आदि ढोने का कार्य करता है और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार सुबह वह जंगल क्षेत्र से मिट्टी लेकर भैंसा बुग्गी से वापस लौट रहा था।बताया गया कि नेशनल हाईवे-74 स्थित गौसपुर तिराहा टी-प्वाइंट पर हरिद्वार की ओर से तेज गति में आ रहे एक कंटेनर ने पीछे से भैंसा बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कंटेनर की टक्कर से तीन की मौत मामले में मुकदमा दर्ज हादसे में भैंसे की...