औरैया, अप्रैल 27 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कंटेनर को पकड़ लिया गया। गांव बर्रुकुलासर निवासी सुरेश चंद्र सक्सेना सोमवार शाम करीब छह बजे साइकिल से बाजार करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बेला थाने के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को पकड़ लिया। चालक की पहचान मलखान सिंह निवासी एरवाकटरा के रूप में हुई है, जो कंटेनर में स्टील की टंकियां लादकर कानपुर से नोएडा जा रह...