तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- बल्लभगढ,अशोक जैन। बाटा चौक के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बी.के अस्पतल भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-85 निवासी गजराज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा अमर सिंह, जो सेक्टर-6 स्थित कंपनी में कार्यरत थे, ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर के बाद अमर सिंह सड़क पर गिर गए और ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बी.के. अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.