चतरा, जून 8 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि जबड़ा साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त शनिवार शाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दुंदवा गांव के बसंत और गणेश के शवों का पोस्टमार्टम रविवार को कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा, परिजनों के चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा। महिलाओं के रोने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर आंख नम थी और हर कोई इस असमय मौत पर अफसोस जता रहा था。 यह भी पढ़ें- शादी समारोह में घुसा पिक-अप ट्रक, हजारीबाग में मां-बेटी समेत 3 की मौतहादसे से पहले भी गिरे थे दोनों प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक दुर्घटना से महज कुछ मिनट पहले भी एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे। पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद जब वे मुख्य सड़क पर आए, तो नशे में...