हजारीबाग, जून 9 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। अवैध शराब का निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत अंतर्गत चटकरी उपर टोला में उत्पाद विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद भुनेश्वर नायक कर रहे थे। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन में अवैध महुआ चुलाई शराब के विभिन्न निर्माण स्थलों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पंचायत के विभिन्न घरों में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब की पांच ज्वलंत भट्ठियों का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान घटनास्थल एवं उसके आसपास छिपाकर रखे गए लगभग चार हजार किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर विनिष्ट किया गया। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन आदि को नष्ट करते हुए करीब 135 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब जब्त किया गया। छापेमारी दल आत...