मुरादाबाद, मार्च 7 -- सड़कों पर तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों पर अंकुश लगाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की। पंचायत के बाद बड़ी संख्या में किसान जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर रामूवाला गणेश के निकट स्थित पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। पुलिया का एक हिस्सा बुरी तरह टूट चुका है, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना प...