बाराबंकी, मई 30 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बतनेरा गांव निवासी रेहान (45), फातिमा (35), अफजल, तालीम, सरताज और मोहम्मद आदिम गांगेमऊ गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रुहेरा गांव के पास मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे पलट गया।हादसे यह भी पढ़ें- ऑटो पलटने से पांच मनरेगा मजदूर घायल, तीन रेफर, पैनल के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण ...