हरदोई, मई 7 -- पाली। पाली-शाहाबाद मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में एक मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए पाली पीएचसी भेजा गया। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव आटदानपुर निवासी एक परिवार पाली क्षेत्र के टिकुरा गांव में रिश्तेदार रमेश के यहां बारात में शामिल होने जा रहा था। ऑटो में कुल 11 लोग सवार थे। बताया गया कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। गोपालपुर गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस...