रांची, अप्रैल 30 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना बुंडू-सोनाहातू मुख्य सड़क पर बिचाहातू मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार 41 वर्षीय बुधेश्वर मुंडा (निवासी बरिसलडीह, सोनाहातू) की मौके पर ही मौत हो गई। वह दलकिडीह गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, हालांकि एसयूवी का नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गया है। पुलिस उसी के आधार पर वाहन और चालक की पहचान में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...