रांची, मई 4 -- रनिया, प्रतिनिधि। खूंटी-कोलेबिरा मुख्य पथ पर रनिया थाना क्षेत्र के भालूटोली गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डिजायर कार की टक्कर से आठ वर्षीय आयुष तोपनो की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, भालूटोली निवासी आयुष तोपनो सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कामडारा की ओर से तोरपा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेज दिया और फरार वाहन व चालक की तलाश श...