झांसी, अगस्त 9 -- झांसी, संवाददाता। रविवार सुबह गांव करगुवां के पास कोचिंग पढ़कर बहन और पिता के साथ घर जा रहे नर्सरी के पांच वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने रौंद दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह करीब 10 से 12 फीट ऊपर उछला। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव करगुवां निवासी राघवेंद्र खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका 5 साल का बेटा रणवीर राजपूत कक्षा नर्सरी में पढ़ता था। रविवार सुबह वह 8 साल की बेटी नित्या और बेटे रणवीर को ट्यूशन से छुट्टी के बाद घर लेकर आ रहे थे। जैसे ही गांव करगुवां में झांसी-कानपुर हाईवे पार करने लगे। तभी अचानक रणवीर कुछ आगे बढ़ गया। तभी कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस उसे टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रणवीर...