नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। छावला इलाके में एक निजी स्कूल के बाहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने चार वर्षीय मासूम को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय जानकी शर्मा अपने परिवार के साथ कुतुब विहार फेस-1, गोयला डेयरी में रहती हैं। उनके पति भारत शर्मा हैं। परिवार में छह वर्षीय बेटी आर्या और चार वर्षीय बेटा आरव था। आर्या एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के समय जानकी बेटी को लेने स्कूल पहुंची थीं। इस दौरान आरव भी उनके साथ मौजूद था। जानकी स्कूल के बाहर खड़ी होकर बेटी का इंतजार कर रही थीं, तभी अचानक...