दुमका, मई 8 -- तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल सगे भाई की मौत, दूसरा घायल -घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की, पुलिस के समझाने के बाद हटा जाम यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा घायल हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव के समीप बुधवार की देर रात तेज रफ्तार इनोवा कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक का इलाज के दौरान मौत हो गया है, जबकि दूसरा युवक का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बड़ेत गांव निवासी विजय मिर्धा (22) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान राजू मिर्धा (25) के रूप में हुई है। दोनों आपस में सगे भाई हैं। इधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ...