दुमका, मई 7 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव के समीप देर रात तेज रफ्तार इनोवा कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अब भी इलाजरत है। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बड़ेत गांव निवासी विजय मिर्धा के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक राजू मिर्धा बताया जा रहा है। दोनों आपस में सगे भाई थे। जानकारी के अनुसार दोनों भाई किसी आवश्यक कार्य से कुरमाहाट बाजार गए हुए थे। काम समाप्त कर बाइक से वापस घर लौटने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी हादसे के दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहे होपन मरांडी भी कार की चपेट में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...