तेज रफ्तार इको की टक्कर से युवक की मौत
एटा, जुलाई 4 -- परीक्षा देकर फिरोजाबाद जा रहा बाइक सवार युवक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने उसे घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जनपद फिरोजाबाद के थाना आसकाबाद निवासी सोनपाल (30) पुत्र सुरेश चंद्र एटा टेट की परीक्षा देने के लिए बाइक से एटा आया था। शनिवार की दोपहर वह घर जा रहा था। वह थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नावली पर पहुंचा था कि इसी समय इको कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गिर गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.