तेज रफ्तार इको की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
पीलीभीत, जुलाई 5 -- बरखेड़ा। क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव ज्योराह कल्याणपुर के पास तेज रफ्तार इको कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी 56 वर्षीय कृष्ण पाल, पीलीभीत के मोहल्ला बाबू शेर खां निवासी 60 वर्षीय अनोखे लाल तथा शाहजहां गांव निवासी झाझन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इको चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बताया गया कि तीनों लोग गांव ज्योराह में अपनी रिश्तेदारी में भतीजी को देखने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चरगी घाटी में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक ही परिवार के तीन लोग घायल यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.