गोरखपुर, अप्रैल 8 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर से देवरिया तेज रफ्तार में जा रही अनुबंधित बस बुधवार की सुबह क्षेत्र के डुमरी खुर्द के पास सड़क किनारे गिट्टी लदी ट्रेलर के पीछे से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ब्रह्मपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर में तैनात शिक्षिका सरोज देवी सहित आधा दर्जन बस सवार घायल हो गए। जिसमें बस में आगे बैठी शिक्षिका को गंभीर चोंटे आई है। उसी दौरान सरैया निवासी सागर मोदनवाल शिक्षिका को लेकर अस्प्ताल पहुंचे और उनका इलाज कराया। शेष लोगों को हल्की चोंटे आई थी और वह लोग बस से उतर कर घर चले गए। बस में 35 से अधिक लोग सवार थे। बस चालक की लापरवाही से बस सवार की जान खतरे में पड़ गई थी। संयोग अच्छा रहा कि बड़ा हादसा नही हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को किनारे कराया और...