तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बस में सवार यात्री
रायबरेली, अगस्त 26 -- बछरावां संवाददाता बछरावां- महाराजगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह हरदोई गांव के निकट दिल्ली से इन्हौना जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई । बस पेड़ से टकराने के बाद पेड़ में लटक गई। वहीं बस के अंदर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों की सूझबूझ एवं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इमरजेंसी खिड़की एवं अन्य माध्यमो से किसी तरह बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया ।घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मौके पर उत्पन्न हुई स्थिति को संभालते हुए आगे का कार्य शुरू किया गया।बस में सवार यात्रियों के द्वारा बस चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल हादसा किस कारण हुआ, हादसे की वजह क्या थी, इस सबके विषय में पुलिस जांच पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.