बहराइच, मई 30 -- बहराइच, संवाददाता। मिहींपुरवा बिछिया मार्ग पर शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए। सूनसान जगह हुई दुर्घटना के चलते कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो कर कार में तड़पते रहे। सूचना पर एंबुलेंस समय से पहुंची। पुलिस बाद में पहुंची। घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।सुजौली थाने के मिहीपुरवा बिछिया मार्ग पर मोटे बाबा स्थल के पास तेज रफ्तार कार के चालक का नियंत्रण खो गया। जिसके चलते कार पेड़ से जा टकराई, कार के परखच्चे उड़ गए। यह भी पढ़ें- मैनपुरी जाते समय बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर कार मे सवार मोतीपुर थाने के बलई गांव निवासी अनिकेत, शिवम जायसवाल, सन्नी, शिवम गुप्ता, बब्लू वर्मा गंभीर रूप...