मोतिहारी, मार्च 2 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी-पकड़ीदयाल पथ पर मुफस्सिल थाना के मधुबनी घाट के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयका टोला झिटकहिया वार्ड संख्या 6 निवासी महेश प्रसाद (71) था। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने एफआईआर के लिए आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...