तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत तीन घायल
गाज़ियाबाद, जून 3 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर गांव कलछीना के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा के फरीदाबाद भारत कॉलोनी सेक्टर 87 निवासी प्रिंस अपने दोस्त हरकेश, सुमित और अन्य के साथ कार से हरिद्वार स्नान करने के लिए जा रहे थे। देर रात करीब 1:45 बजे जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गांव कलछीना के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में साइड मार दी। साइड लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई। सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस व एनएचएआई की टीम ने सभी को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.