तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से तीन घायल, बुजुर्ग रेफर
रामपुर, जुलाई 14 -- सैफनी/शाहबाद। मंगलवार दोपहर मित्तरपुर के पास अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि खरसोल निवासी प्रदीप अपने पिता रामबहादुर और मां अंगूरी के साथ निजी चिकित्सक से उपचार कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रामबहादुर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पति रेफर यह भी पढ़ें- Jahanabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल, एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.