फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। कारण वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार में वाहनों को चलाना या फिर नींद की झपकी आने के बाद वाहन अनियंत्रित हो जाना सामने आ रहा है। चालकों की नींद की झपकी कई बार खुद की और कई बार दूसरे वाहन चालकों की जान ले लेती है। स्कॉर्पियो चालकी की झपकी ने दूसरी दिशा में एक्सयूवी में सफर कर रहे इटावा के डीएफओ और उनके चालक को मौत की नींद सुला दिया। एक्सप्रेसवे पर आएदिन हादसों का सफर बन रहा है। बेकाबू वाहनों की रफ्तार लोगों की जिंदगी छीनती जा रही है। एक्सप्रेस वे पर बने ब्लैक स्पॉट को खत्म करने की दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा है जिससे हादसे रुक सकें। मंगलवार को तेज रफ्तार ने इटावा के डीएफओ विकास नायक, उनके चालक देवांश की जान ले ली जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मा...