बाराबंकी, मई 17 -- हैदरगढ़ ( बाराबंकी), संवाददाता। लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर चिलूली गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। यहां एक की मौत हो गई। दूसरे को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घर जा रहे थे दोनों भाई: जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी अमूवाई निवासी गौरव तिवारी 20 वर्ष एवं उसका बड़ा भाई सौरभ 24 वर्ष लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों भाई रविवार की सुबह बाइक से घर जा रहे थे।चिलूली गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।गौरव तिवारी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- तेज रफतार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत दूसरा गंभीर सौरभ को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद सीएचसी हैदरगढ़ पहुंची पुलिस ने परिजनों को फोन पर ...