जहानाबाद, अप्रैल 11 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तेज बीघा गांव में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश यात्रा को पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं पूर्व एमएलसी अजय कुमार अलमस्त ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा गांव से प्रारंभ होकर दर्जनों बसों एवं अन्य वाहनों के माध्यम से फल्गु नदी के तट, सरमा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जलभरण किया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्री देवकीनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.