बिजनौर, मई 12 -- नगीना। मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। बारिश शुरू होते ही बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। नौ बजे बारिश रुकने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद 10 बजे धूप निकल आई। सिविल कोर्ट (मुंसिफी) के निकट स्थित अंबेडकर पार्क में गंदगी का साम्राज्य हो गया। सिविल कोर्ट की दीवार से सटा हुआ नाला है और फिर अंबेडकर पार्क बना हुआ है।नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण इस नाले की सफाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बारिश ने दिलाई राहत, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था की खुली पोल आज सुबह हुई तेज बारिश के कारण नाले की सारी गंदगी अंबेडकर पार्क में आ गई और पार्क में गंदगी आ गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में...