जमशेदपुर, मई 9 -- शुक्रवार शाम शहर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में गर्जन और वज्रपात भी हुआ, जिससे कुछ देर के लिए लोग सहम गए। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई। पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई जगहों पर बाइक सवारों को पानी भरी सड़कों से गुजरने में दिक्कत हुई, जबकि पैदल चलने वाले लोग भी परेशान नजर आए। बारिश शुरू होते ही लोग दुकानों और छज्जों के नीचे रुककर बचाव करते दिखे।

मौसम विभाग की रिपोर्ट मौसम विभाग के अनुस...