तेज बारिश से कोडरमा में रांची-पटना रोड बना तालाब, वाहन चालक परेशान
कोडरमा, मई 5 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा जिले में सोमवार देर शाम हुई तेज बारिश और आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण रांची-पटना फोरलेन सड़क कई स्थानों पर तालाब जैसी स्थिति में नजर आई। कोडरमा बाजार से लेकर झुमरी तिलैया बाईपास तक सड़क पर जलजमाव होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सड़क पर जमा पानी के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। कई जगह पानी भर जाने से फोरलेन सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सड़क पर जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।वहीं यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश से शहर की सड़कें बनीं झील, जलजमाव हुआ-जलजमाव की खबर, पेज 4 लीड तेज आंधी के कारण जिले के कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.