तेज बारिश से केबल फाल्ट व ब्रेकडाउन से बिजली-पानी ठप
लखनऊ, अगस्त 3 -- तेज बारिश के कारण सोमवार को राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह ब्रेकडाउन, अंडरग्राउंड केबल फाल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। इससे सआदतगंज, आरडीएसओ, अहिबरनपुर, गोमतीनगर, इंदिरानगर सहित कई इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया। परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की, लेकिन जलभराव व फाल्ट अधिक होने से कर्मचारियों को बिजली बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सआदतगंज के नूरबाड़ी उपकेंद्र का नजफ फीडर सुबह करीब 3:30 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे वजीरबाग, मॉडल कॉलोनी और दरगाह हजरत अब्बास सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सुबह सात बजे तक बिजली नहीं आई तो घरो में पानी का संकट खड़ा हो गया। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि जलभराव के कारण बिजली फाल्ट ठीक करने में समय लग गया। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.