देहरादून, मई 29 -- ऋषिकेश। गुरुवार मध्य रात्रि आंधी के साथ तेज बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा हैl आंधी के चलते कई घरों की टीन की छत भी उड़ गई। जबकि कई इलाकों में जल भराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंधी के कारण पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से रात से ही बिजली गुल है। इससे सुबह के समय पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। सुबह कई इलाकों में पानी नहीं आया। आंधी और बारिश से जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...