लखनऊ, अप्रैल 4 -- तेज बारिश और हवा के कारण लखनऊ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शाम को डेढ़ से दो घंटे बिजली गुल रही। कहीं फाल्ट के कारण तो कहीं एहतियातन फीडर से आपूर्ति बंद रहने से लोगों को कटौती झेलनी पड़ी। बारिश के दौरान बिजली विभाग की टीम लगातार निगरानी करती रही। फाल्ट को भी दूर किया गया। शाम को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इसे देखते हुए एहतियातन फैजुल्लागंज सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों का शट डाउन लिया गया। अलीगंज, त्रिवेणी नगर, खदरा सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली काट दी गई। जानकीपुरम क्षेत्र में फाल्ट के कारण बिजली बंद हो गई। लगभग डेढ़ से दो घंटा तक कटौती बनी रही। मौसम में थोड़ा सुधार होने पर आपूर्ति चालू की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विभाग की टीम ने निरंतर निगरानी बनाए रखी। कुछ स्थानों पर आए फाल...