पूर्णिया, मई 21 -- कसबा, एक संवाददाता। बीते बुधवार की देर रात क्षेत्र में तेज बारिश व ठनका के कारण बिजली आपूर्ति देर रात से लेकर गुरूवार की संध्या तक बाधित रही। जिससे क्षेत्र में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कसबा क्षेत्र के बिजली विभाग के कनींय अभियंता शशि शेखर आजाद ने बताया कि तेज बारिश व ठनका के कारण 33 केवी के लाईन में कई जगहों पर इन्सूलेटर पंचर हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई जगहों पर इन्सूलेटर की जांच कर पिन को बदलने का काम किया जा रहा है। इन्सूलेटर के बदले जाने के बाद ट्रायल कर बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- तेज बारिश व ठनका से बिजली आपूर्ति बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...