गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पिछले कई दिनों से पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को गुरुवार शाम बड़ी राहत मिली। दिनभर की भीषण उमस और तेज धूप के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल का मौसम रहेगा बहुत तूफानी, '80 की स्पीड' वाला अलर्ट; क्या रखें सावधानीमौसम में बदलाव शहर में तेज धूल भरी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे रेवाड़ी में बारिश के साथ ओले भी गिरे। शाम करीब छह बजे आसमान में अचानक घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा महसूस होने लगा। इसके बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले सुबह के समय तेज धूप और उमस ...