तेज बारिश ने खोली उर्स की व्यवस्थाओं की पोल
रुडकी, अगस्त 18 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के उर्स के दौरान सोमवार रात हुई तेज बारिश ने दरगाह प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद उर्स क्षेत्र में कई जगह जलभराव हो गया। दरगाह कार्यालय के सामने बनाए गए जर्मन हैंगर में भी पानी भर गया। इससे वहां ठहरे जायरीनों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं महफिलखाने को दरगाह प्रबंधन की ओर से टीन शेड लगाकर बंद किए जाने के कारण महिलाओं और बच्चों समेत अन्य जायरीनों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार रात तेज बारिश के दौरान जायरीन सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कई जायरीन अपने सामान को बारिश के पानी से बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए। जलभराव के कारण रास्तों से गुजरने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.