पीलीभीत, जुलाई 27 -- पीलीभीत। सोमवार को तेज बारिश ने उमस से बड़ी राहत दी। तेज बारिश के साथ दस दिन से चल रहे सूखे से राहत मिली। बारिश के बाद किसानों ने एक बार फिर खेतों में पहुंचकर फसलों की निराई गुड़ाई की। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते आने जाने में लोगों को असुविधा हुई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर एसएस ढाका ने बताया कि बारिश का पूर्वानुमान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...