तेज बारिश और हवा से फतेहपुर में बिजली आपूर्ति बाधित, फसलों को नुकसान की आशंका
जामताड़ा, जून 24 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश और हल्की आंधी के साथ चली हवाओं के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं, मौसम की इस करवट से मौसमी सब्जियों एवं अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही अंधेरा छा गया। मोबाइल चार्ज करने, पानी की मोटर चलाने तथा अन्य दैनिक कार्यों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं बारिश के आसार लोग मौसम सामान्य होने और जल्द बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.