फतेहपुर, मार्च 5 -- बकेवर थाना के देवमई-सुजावलपुर मार्ग पर कटे नरवा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पेंटर की मौत हो गई। सुजावलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जाकिर अली उर्फ बल्लू काम के सिलसिले में देवमई जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.