तेज प्रताप यादव ने प्रिया सिंह वत्स को जेजेडी में दी बड़ी जिम्मेदारी, मुकेश सहनी और करणी सेना से क्या कनेक्शन?
पटना, सितम्बर 8 -- बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल में प्रिया सिंह वत्स को बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रिया को जेजेडी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। तेज प्रताप यादव ने खुद इस नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी की युवा महिला चेहरा प्रिया सिंह वत्स इससे पहले मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की भी प्रवक्ता रह चुकी हैं। उनका संबंध श्री राजपूत करणी सेना से भी है। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वालीं प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भी उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही थी। जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सोमवार को प्रिया सिंह वत्स को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.