पटना, मार्च 17 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में 'ब्यूटी क्वीन' की एंट्री हुई है। मिसेज इंडिया 2017 की रनर अप रहीं मोनिका मनी जेजेडी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने तेज प्रताप की मौजूदगी में सोमवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मोनिका मिसेज बिहार भी रह चुकी हैं। मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप रही थीं। मकर संक्रांति में तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में भी वह नजर आई थीं। जनशक्ति जनता दल के सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। पार्टी ने कहा कि मोनिका मनी 2017 से लगातार शिक्षा, रोजगार, महिला उत्थान जैसे क्षेत्रों में सामाजिक सेवा कर रही हैं। उनके पार्टी से जुड़ने से जेजेडी के सामाजिक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।कौन हैं मोनिका मनी? मोनिका मनी मूलरूप से मुजफ्फ...