पटना, नवम्बर 25 -- बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के गठन के साथ ही लालू यादव के परिवार के पते बदल रहे हैं। पहले राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले को खाली करके 39 हार्डिंग रोड जाने का कहा गया, जिसमें उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी रहते हैं। अब लालू के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता जनता (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का बंगला छिन गया है। महुआ सीट से विधानसभा चुनाव हार गए तेज प्रताप यादव अब पूर्व विधायक रह गए हैं। उनका 26 एम स्ट्रैंड रोड वाला सरकारी आवास नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे के मंत्री लखेंद्र रौशन को आवंटित हो गया है। तेज प्रताप को यह बंगला नए मंत्री के लिए खाली करके प्राइवेट घर में जाना होगा। मंगलवार को नीतीश सरकार ने 26 मंत्रियों को बंगले आवंटित किए हैं। पुराने 13 मंत्रियों का पता वही है, लेकिन 13 नए मंत्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.