पटना, अप्रैल 19 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने खास अंदाज और बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। लालू के लाल तेज प्रताप अब भले ही पार्टी और परिवार के साथ नहीं लेकिन उनका अंदाज हमेशा की तरह अब भी निराला है। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव अब भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए है। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तेज प्रताप यादव ध्यान में लीन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तेज प्रताप ने भगवान शिव की भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, 'महाकाल के भक्त तेज प्रताप यादव का नाम पूरे इलाके में श्रद्धा और साहस के साथ लिया जाता है। लोग कहते है-जो सच्चे दिल से महाकाल की भक्ति करता है, उसे...