पटना, फरवरी 2 -- बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सरकारी आवास से पंखा, एसी, कुर्सी जैसे सामान चुराने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान उर्फ लकेंद्र कुमार रौशन पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बुद्धि फेल हो गई है। बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं और मंत्री को बल्ब-पंखे की चिंता सता रही है। तेज प्रताप ने उन्हें नसीहत दी कि वे एससी-एसटी कल्याण मंत्री हैं और अपने विभाग की चिंता करें। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने सोमवार को कहा कि जिस सरकारी आवास में वह रह रहे थे, वहां पर सभी सामान उन्होंने अपने पैसे से खरीद कर लगाए थे। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से उन्हें बंजर बंगला दिया, जिसे उन्हें स्वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.