नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- जियो हॉटस्टार पर आ रहा शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त जमकर बवाल मचा रहा है। अब ये शो अपने ग्रैंड फिनाले पर है। जी हां, आज यानी 6 सितंबर 2026 को 'भोजपुरी बवाल' का ग्रैंड फिनाले हैं। इस शो ने पूरे सीजन बवाल काटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो पर बतौर कंटेस्टेंट भोजपुरी के दिग्गज स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे और तेज प्रताप यादव जैसे सितारे पहुंचे थे। शो पर स्टार्स के कई पर्सनल राज भी खुले, जिसने फैंस को हैरान किया। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव, तेज प्रताप यादव को खुली धमकी देते नजर आ रहे हैं कि 'अब मिले तो बताएंगे इनको।' ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।पवन सिंह को लोग बोले- ये पहले हिरोइन को... 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप या...