मिर्जापुर, मई 25 -- विंध्याचल। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेज प्रताप यादव रविवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे, यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन के बाद प्रत्रकार वार्ता में तेज प्रताप यादव राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने काक्रोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस पार्टी के साथ हैं। वहीं महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि महंगाई से देश की जनता त्रस्त है,खासकर मध्यम वर्ग बेहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- योगी जी फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री, पूरा चांस है; विंध्याचल दर्शन को आए तेज प्रताप यादव का दावा तेज प्रताप ने अपनी पार...