पटना, नवम्बर 14 -- लालू यादव के कभी साथी रहे नीतीश कुमार ने लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के कार्यकाल को 'जंगलराज' बताकर सरकार बनाने के बाद सत्ता और जनता के बीच ऐसी पैठ बनाई है कि 20 साल बाद भी वो बिहार के किंग हैं और किसी को किंगमेकर तक नहीं बनने दे रहे। नीतीश कुमार ने गठबंधन बदल-बदलकर सत्ता में बने रहने की ऐसी राजनीति की है, जिसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चाहकर भी नहीं तोड़ पा रही है। बिहार के ताजा नतीजों ने भी ऐसा नंबर दिया है, जिसमें नीतीश मनपसंद सरकार बना सकते हैं। नीतीश ने इस चुनाव में लालू के दोनों बेटों को तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया। तेजस्वी की राजद विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी बनी है, जबकि तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर तीसरे नंबर पर रहकर हारे। विधानसभा में बीजेपी पहली बार पार्टी नंबर एक बनी है। 2020 में 1 सीट के अंतर से राजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.